फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्रामीणों, भाकियू कार्यकर्ताओें का गढ़ीपुख्ता थाने पर धरना-प्रदर्शन

Wed, 08 Apr 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में प्रधान प्रतिनिधि फरहान खान द्वारा मुंडेट पुलिया के निकट डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए चबूतरा बनवाने का दुकानदारों ने विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने के साथ प्रधान प्रतिनिधि समेत छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने गढ़ीपुख्ता थाने पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फरहान खान ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के लिए मंगलवार को चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू कराया। आसपास के दुकानदार धर्मपाल, राजकुमार ,राजू, संजय सचिन ने विरोध करते हुए इसकी सूचना गढ़ी अब्दुल्ला खां चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और मौके से राजमिस्त्री, मजदूरों को हिरासत में लेने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में निर्माण सामग्री लादकर थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में फरहान खान, राजमिस्त्री व मजदूर जॉनी ,अनुज, अनिल कुमार, गोपाल, विश्वास का शांति भंग में चालान कर दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू नेता और ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कस्बा गढ़ी पुख्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुज चौधरी भी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कच्ची गढ़ी चौकी प्रभारी ने उन्हें विश्वास में लेकर फरहान खान को थाने बुलवाया, जिसके बाद उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा के लिए चबूतरे का निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था, जिसे रुकवाया गया है। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर झिंझाना, आदर्श मंडी व थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, चौधरी शोकिंदर सिंह, चौधरी पवन सिंह, देवराज पहलवान, आशीष चौधरी, विकास, कृष्णपाल, अमित, महबूब मलिक, नरेंद्र गोयल, मोहनलाल, अतुल और योगी बाबा कमलनाथ आदि मौजूद रहे।

गढ़ीपुख्ता थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें