फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की हुई मौत

Sat, 10 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला में मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित खंद्रावली चौकी के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया । मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी प्रताप पुत्र चमन शुक्रवार की देर शाम हरियाणा के सनौली सब्जी मंडी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली रोड पर खंद्रावली चौकी के निकट पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें