फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से विदा होगी गांव पिंडौरा की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से विदा होगी गांव पिंडौरा की बेटी
विज्ञापन

शामली। ऊन क्षेत्र के गांव पिंडौरा की बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से होगी। बरात सहारनपुर के गांव रसूलपुर से आएगी। हेलीकॉप्टर 2.40 मिनट से शाम साढ़े छह बजे तक गांव में रहेगा। लड़की के भाई ने बताया कि देर शाम डीएम से अनुमति मिल गई है।
गांव पिंडौरा निवासी नरेंद्र की पुत्री दीपा की शादी सहारनपुर के रसूलपुर गांव निवासी पार्थ पुत्र सुशील से होनी है। रविवार को बरात कार से पिंडौरा गांव में आएगी, लेकिन दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होगी। हेलीकॉप्टर दो बजकर 2.40 बजे देहरादून से सरसावा होते हुए ऊन तहसील के पिंडौरा गांव बस अड्डे के पास बनाए जा रहे हैलीपैड पर उतरेगा। शाम के 6.30 बजे हेलीकाप्टर से दुल्हन की विदाई होगी। बस अड्डे के पास हैलीपैड बनाने के लिए भूमि खाली कराई गई है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि पिंडौरा गांव में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कन्हैयालाल को भेजकर कोऑर्डिनेट रिपोर्ट तैयार कराई गई है। हेलीकॉप्टर उतारने की जीपीएस लोकेशन कोऑर्डिनेट रिपोर्ट के साथ डीएम और देहरादून हेलीकॉप्टर कंपनी को भेजी गई है। हेलीकाप्टर उतरने के लिए 27 मीटर भूमि मांगी गई है।
दूल्हा है ग्राम प्रधान, पिता किसान
शामली। पिंडौरा गांव में नरेंद्र उपाध्याय की पुत्री दीपा एमए पास है। दूल्हा ग्राम प्रधान है। दीपा के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि वह किसान परिवार से है। घर में शादी समारोह का माहौल है। एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने बताया कि हैलीपैड के लिए बताई गई भूमि का नक्शा रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। जिला मुख्यालय से हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर अनुमति दी जाएगी। आवेदनकर्ता ने जरूरी कागजात उपलब्ध कराएं हैं। उनके आधार पर अनुमति देने की कार्रवाई की जाएगी। - जसजीत कौर, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें