फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विकास भवन के संविदा लिपिक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट का फाइल फोटो।
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली के गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक (35) सुबह घर पर अचेत अवस्था में मिले। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन सुबह उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह विकास भवन में संविदा लिपिक थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक करीब छह वर्ष से विकास भवन में उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग में संविदा लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह बाइक से शामली गए। सम्राट के भाई विक्रांत ने बताया कि होली खेलने के बाद रात में बाइक पर उसके दो साथी घर छोड़ गए थे। रात में सम्राट घर पर सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने उसे हिला डुलाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत अवस्था में मिले। उसके चेहरे पर चोट लगी
थी और मुंह व नाक से रक्त आ रहा था। परिजन उसे सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण पता चल सकेगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था सम्राट
सम्राट मलिक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विक्रांत है, जो सेना में हवलदार है और वर्तमान में पटियाला में तैनाती है। एक बहन शादीशुदा है। पिता खेती करते हैं। भाई की मृत्यु की सूचना पर विक्रांत दोपहर को शामली पहुंचे। सम्राट की पत्नी व एक तीन साल का बेटा है। उनकी मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें