फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिसकर्मियों ने खेली जमकर होली

Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के अग्नि शमन दल कार्यालय में होली खेलते कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में दुल्हेंडी के अगले दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने तिल्हेंडी खेली। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में जमकर होली खेली और एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर खूब मस्ती की।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों में सुबह से ही पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे हुए नजर आए। शहर कोतवाली, महिला थाना, फायर स्टेशन समेत जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। थाना प्रभारी से लेकर कांस्टेबल तक सभी एक ही रंग में रंगे दिखे। थानों में सभी ने थानाप्रभारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग उड़ाया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और डीजे पर जमकर डांस किया। दोपहर दो बजे तक सभी थानों में पुलिसकर्मियों के होली खेलने का कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद खाने का कार्यक्रम हुआ
डीजे की धुन पर जमकर थिरके लोग : शहर के शिव चौक, सीबी गुप्ता कॉलोनी, नया बाजार, बड़ा बाजार के साथ ही गांव कुड़ाना, लांक, बहावड़़ी, काबड़ौत, लिलौन की गलियाें और सार्वजनिक स्थान रंगों और संगीत से गूंज उठे। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटीं। श्री राम-लखन सेवा समिति द्वारा शहर के टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। मुख्य अतिथि अरविंद दृष्टा महाराज ने समिति के सभी सदस्यों को रामचरित्र मानस ग्रंथ देकर सम्मानित किया। मनोज गोयल, संजय एरन, रविंद्र पुंडीर, शिवकुमार मित्तल रहे।

शामली के अग्नि शमन दल कार्यालय में होली खेलते कर्मचारी । संवाद

शामली के अग्नि शमन दल कार्यालय में होली खेलते कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें