सीएम, पीएम के प्रति अपशब्द कहने वाले युवक की वीडियो वायरल
शामली। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति अपशब्द बोलते हुए एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। पुलिस ने वीडियो के बारे में अनभिज्ञता जताई है।
रविवार को शहर में सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई है। दो मिनट 45 सेकेंड की वीडियो में युवक चलती गाड़ी में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का नाम लेकर उनके प्रति अपशब्दों के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में युवक ने अपना नाम पता नहीं बताया है, लेकिन अपने को समुदाय विशेष का होना बताया है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में पुलिस अभी तक अनभिज्ञता जता रही है। शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि इस तरह की वीडियो अभी संज्ञान में नहीं आई है। अगर इस तरह की कोई वीडियो वायरल हो रही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।