फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर पुलिसकर्मी सहित दो को बंधक बनाने की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला कर पुलिसकर्मी सहित दो को बंधक बनाने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मसूरा में हमला कर पुलिसकर्मी सहित दो लोगों को बंधक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। साथ ही गोली चलाने और महिला को घायल करने का जिक्र करते हुए भी लोग आक्रोशित हो रहे हैं। पुलिस रात भर मामले को लेकर माथापच्ची करती। इसके बाद इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी की ओर से तथा दूसरा हारून पक्ष की ओर से दर्ज कराया गया है।
रविवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति चारपाई पर बैठे दिख रहे हैं, जिनमें सादे कपड़े में बैठे एक युवक कैराना थाने का सिपाही बताया गया है। मारपीट में उसके कपड़े फटे हुए हैं। वायरल वीडियो में ग्रामीण सिपाही पर गोली चलाने और महिला के घायल होने की बात कह रहे हैं। मौके पर एक अन्य सिपाही के होने का भी जिक्र किया गया है। वीडियो में सिपाही के साथ एक युवक अभद्रता करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
शामली। पुलिस ने देर रात तक चली माथापच्ची के बाद झिंझाना थाने पर अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
गांव मसूरा में शनिवार को कैराना थाने के पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना को लेकर झिंझाना थाने पर देर रात तक अफसरों के बीच विचार विमर्श चलता रहा। इसके बाद में ग्रामीण और सिपाही की तरफ से अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा कैराना थाने पर तैनात सिपाही अक्षय कुमार की तरफ से बिलाल व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। अक्षय की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह एक अन्य सिपाही गौरव के साथ तीन अक्तूबर की शाम चार बजे वांछित आरोपी की तलाश में निजी वाहन से गए थे। मसूरा व ग्राम रोटन के जंगल में अवैध असलहा की सूचना पर मुखबिर को साथ लेकर जा रहे थे। ग्राम मसूरा से जाते हुए गांव में हारून के घर पर दूसरे पक्ष के सद्दाम आदि द्वारा मारपीट करने को लेकर भीड़ में मौजूद बिलाल नाम के व्यक्ति ने कहा कि सद्दाम पक्ष ने कैराना से पुलिस बुलाई है, जो उसे पकड़ने के लिए आए हैं। बिलाल के कुछ साथियों ने पुलिसकमियों को वाहन सहित घेर लिया। दोनों पुलिसकर्मियों और मुखबिर के साथ लोगों ने मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़कर बंधक बना लिया। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस से मारपीट करने के दो आरोपी बिलाल और उसके साथी अकबर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूसरा मुकदमा ग्रामीण हारुन की तरफ से दर्ज हुआ है। हारुन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर पर गांव के सद्दाम, रियाज समेत तीन लोगों ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी रकीबा व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। हमले में उसकी पत्नी रकीबा घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि हारून की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
कोट
गांव मसूरा की घटना में ग्रामीण और सिपाही की तरफ से अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- नित्यानंद राय, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें