फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को साथ ले जा रहे युवक की धुनाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवती को बाइक पर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाइक पर युवती को साथ ले जा रहे युवक को लोगों ने बीच रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट की। युवक पर युवती को भगाकर ले जाने की बात कहते हुए मारपीट करने वाले गाली-गलौज भी की जा रही है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के निकट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और युवती को अपने साथ घर ले गए। इआदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान का कहना है कि युवक से मारपीट करने का वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें