शामली। विजय चौक के पास शामली-कैराना रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक और हेल्पर घायल हो गए। इस दौरान एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों कसे अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार देर रात एक ट्रक संख्या एचआर 58-8230 कैराना की ओर से शामली आ रहा था। जब वह शहर के विजय चौंक पर पहुंचा तभी कोहरे के चलते कैराना की ओर जा रहे एक ट्रक संख्या यूके 4 सी-9670 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दौरान एक ट्रक वहां पर अरविंद की दुकान में घुस गया। हादसे में एक ट्रक का चालक और हेल्पर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने ट्रक से दोनों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में अरविंद नामक व्यक्ति की फलों की दुकान को भी नुकसान हुआ। इस घटना से मंगलवार को कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति बनी रही।
हादसों में तीन घायल
शामली। इनाम निवासी आर्यपुरी बाइक पर मंगलवार शाम कैराना किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह कैराना रोड पर पशु पैठ के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान क्षेत्र में एसडीएम एमपी सिंह और सीओ उपेंद्र कुुमार यादव ने गाड़ी रोककर घायलोें को अस्पताल भिजवाया। उधर, मोहल्ला रामशाला निवासी कार्तिक मित्तल पुत्र दीपक मित्तल, छह वर्ष निवासी मोहल्ला रामशाला अपनी गली में खेल रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप घायल हो गया।