फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे वाहन, शामली से सफर होगा आसान

Tue, 14 Apr 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गोगावा जलालपुर मे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का जायजा लेते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध
विज्ञापन
शामली। करीब छह साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मंगलवार को होने जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद शामली के बुटराडा से देहरादून की लगभग 110 किलोमीटर दूरी और दिल्ली के अक्षरधाम की करीब 100 किलोमीटर दूरी महज एक से डेढ़ घंटे में पूरी की जा सकेगी। पहले यही सफर तय करने में चार से साढ़े चार घंटे का समय लगता था।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून में इसका लोकार्पण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




दिल्ली से देहरादून तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत वर्ष 2020 में स्वीकृत हुआ था। यह गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों को जोड़ते हुए देहरादून तक जाता है।

शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे के पास लांक, बुटराडा, गोगवान जलालपुर और ख्यावड़ी में इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राजपुर गढ़ी, बुटराडा-गोगवान और बड़ा गांव क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एरिया भी विकसित किए गए हैं।



लोकार्पण से पहले सुरक्षा के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर बागपत से सहारनपुर तक बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही आम नागरिकों के लिए इसे खोला जाएगा।

सोमवार को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव और क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद शफी ने दिल्ली से देहरादून तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मातहतों को खामियों को दूर करने के भी निर्देश दिए।



शामली मेें इन गांवों से होकर गुजर रहा एक्सप्रेसवे



अब्दुल्लापुर मोर माजरा, बाबरी, बतीखेड़ा, इस्लामपुर भैंसानी, भाजू, भिक्का, लांक, बुटराडा, चूनसा, गोगवानपुर जलालपुर, हसनपुर लुहारी, कैड़ी, काजरहेड़ी, कासमपुर, खानपुर, खेड़ी पट्टी, नांगल, रायपुर नसीरपुर आदि गांव एक्सप्रेसवे के दायरे में आए हैं। इस परियोजना के लिए जिले में लगभग 2156.74 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई थी।







दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक का कहना है कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से हर किसी को लाभ मिलेगा। दिल्ली अब चंद घंटों में पहुंचा जा सकेगा। अध्यक्ष वीर सिंह का कहना है कि लोगों को एक्सप्रेसवे का बेसब्री से इंतजार था। हर किसी को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें