फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े नहीं होंगे वाहन

Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सावन मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने दोनों वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में सभी से सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम निधि भारद्वाज की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने कहा कि कांवड यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह ने कहा कि कोई भी त्योहार बिना जन सहयोग के संपन्न नही हो सकता। अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने कहा कि कांवड़ के दौरान सड़क के किनारे कोई भी वाहन खड़ें न करें।
पब्लिक इंटर कॉलेज से तितरवाडा चुंगी घनी आबादी तक दो पहिया व चार पहिया वाहन तथा ई-रिक्शा को सड़क पर लेकर न निकले। ढाबों पर नाम लिखकर बोर्ड लगा दें। कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकान न खोलें। होटलों व दुकानों पर सामान बिक्री की रेट लिस्ट लगाई जाए। शिविर के रसोई घर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। दोनों वर्ग ने अच्छा माहौल और बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें