शामली। हरिद्वार कांवड़ मेले के मद्देनजर शनिवार रात से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन का प्लान पूर्व में ही तैयार कर लिया था।
अधिकारियों का कहना था कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने तथा मेरठ और अन्य जनपदों में रूट डायवर्जन लागू होने के साथ ही शामली में भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। शनिवार को मेरठ में रूट डायवर्जन लागू हो गया, जिसके चलते शामली की रोडवेज बसें भी मेरठ में कंकरखेडा बाईपास से ही लौटाई गई।
उधर, शनिवार रात से शामली जिले में भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके चलते कांवड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्णत बंद कर दी। झिंझाना में गाडी वाला चौराहे पर बैरियर लगा दिया तथा कैराना में भी बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्जन रूट की तरफ निकाला जाने लगा।
ये रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्थ्ाा
- पानीपत से सहारनपुर का रूट ः कैराना यमुना ब्रिज, कैराना बाईपास, गाडी वाला झिंझाना, ऊन खानपुर मोड़ थानाभवन, जलालाबाद तीतरो, गंगोह नुकड़ सहारनपुुुुर तक सभी वाहन जाएंगे।
- पानीपत से मुजफ्फरनगर जाने के लिए रूट ः पानीपत से कैराना यमुना ब्रिज, कैराना बाईपास गाडी वाला, ऊन, खानपुर मोड़ थानाभवन, चरथावल से पिन्ना, मुजफ्फरनगर बाईपास होकर मुजफ्फरनगर जाएंगे।
- पानीपत से मेरठ जाने के लिए रूट ः पानीपत-यमुना ब्रिज, कैराना बाईपास, गाडीवाला, ऊन, खानपुर मोड़, थानाभवन से चरथावल पिन्ना बासपास व मुजफ्फरनगर बाईपास से जानसठ, मवाना मेरठ जाएंगे।
- करनाल से सहारनपुर जाने का रूट ः करनाल से यमुना ब्रिज बिड़ौली, चौसाना, गंगोह, नकुड़ होते हुए सहारनपुर जाएंगे।
- करनाल से मुजफ्फरनगर जाने का रूट ः करनाल से यमुना ब्रिज बिड़ौली, गाड़ीवाला चौक झिंझाना, ऊन, खानपुर मोड़, थानाभवन से चरथावल पिन्ना बाईपास से मुजफ्फरनगर जाएंगे।
- करनाल से मेरठ का रूट ः करनाल से यमुना ब्रिज बिडौली, गाडी वाला, ऊन, खानपुर मोड़, थानाभवन, चरथावल पिन्ना व रोहाना बाईपास होकर मुजफ्फरनगर बाईपास से जानसठ, मवाना के रास्ते मेरठ जाएंगे।
- सहारनपुर से दिल्ली का रूट ः जलालाबाद, थानाभवन शामली, बड़ौत से अमीनगर सराय बागपत, दिल्ली जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर से शामली का रूट ः मुजफ्फरनगर से रोहाना चरथावल, थानाभवन से शामली आएंगे।
- मुजफ्फरनगर से करनाल का रूट ः मुजफ्फरनगर से रोहाना,चरथावल, थानाभवन, खानपुर मोड़, गाडीवाला चौराहा, बिड़ौली यमुना ब्रिज होते करनाल जाएंगे।
- दिल्ली से बागपत, अमीनगर सराय, बड़ौत से होकर शामली से थानाभवन होकर जलालाबाद होकर सहारनपुुर जाएंगे।