शामली के विजय चौक पर वाहनों की चेकिंग करते यातायात प्रभारी भंवर सिंह।
- फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन में तीन घंटे चला वाहनों का चेकिंग अभियान
शामली। लॉकडाउन में एसपी के निर्देश पर जनपद में तीन घंटे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने चेकिंग अभियान का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों के चालान किए गए और कई वाहन सीज हुए।
जनपद में लॉकडाउन में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर बाकी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग ट्रेड की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। छूट की समयावधि के बाद भी सड़कों पर वाहन दौड़ते रहते हैं। शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने दोपहर 12 से तीन बजे तक जनपद पुलिस को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान का जायजा लेने के लिए एसपी ने विजय चौक, फव्वारा चौक, शिव चौक, ब्लॉक रोड , माजरा रोड, टंकी रोड, गुरुद्वारा तिराहे और एसटी तिराहे पर पहुंचे। गुरुद्वारा तिराहे पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसटी तिराहे पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कपिल गौतम और टीएसआई भंवर सिह मौजूद मिले। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात पाए गए। गुरुद्वारा तिराहे और एसटी तिराहे पर उन्होंने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान वाहन चालकों के पास की भी जांच की गई। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान बैरियर लगाकर सावधानी रखें। कोई भी वाहन चेक किए बिना न जाने दें। एसपी ने बताया कि जनपद में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 87 वाहनों के चालान और एक वाहन सीज किय गया। इसके अलावा 22600 रुपये समन शुल्क वसूला गया।