फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम नहीं मिलने पर सब्जियों को फेंका

Mon, 11 Jun 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। सब्जियों के वाजिब दाम नहीं मिलने से किसानों में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने कहा कि सब्जियों का दाम कम होने से लागत भी नहीं मिल पा रहा है। डीजल का दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है।  किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सब्जियां सड़कों पर फेंक कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन


रविवार को करीब दोपहर दो बजे अखिल भारतीय किसान उत्थान मंच के नेतृत्व में सैकड़ों किसान नया स्टैंड स्थित पुलिस चेक पोस्ट के सामने एकत्र हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए किसानों ने सब्जियों के  उचित दाम नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। 

किसानों ने कहा कि उचित दाम नहीं मिलने के कारण ही आज सब्जियों को सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। किसानो ने सब्जियों के लागत के अनुसार मूल्य दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर  अखिल भारतीय किसान उत्थान मंच के राष्ट्रीय  अध्यक्ष मुस्तकीम चौधरी ने कहा कि किसान खून पसीना करके अपनी  फसल एवं सब्जियों की  पैदावार करता है।
विज्ञापन


हालांकि बाजार में किसान को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद सरकार दूसरे देशों से चीनी व सब्जियों का आयात कर रही है, जिसके चलते किसान भुखमरी के कगार पर है। केंद्र सरकार से किसानों को फसल, सब्जियों के सही दाम दिलाने की मांग की है।

संगठन के  संरक्षक अशरफ अली खां ने कहा कि टमाटर और गोभी का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा है। चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, मजाहिर राणा, चौधरी खुर्शीद, चौधरी यूसुफ, भूरा मेंबर, डाॅ. वाकत, वसी खान, चौधरी इरफान, करीमुल्ला, आरिफ राणा,  तोहीद खान, नवाब शहजाद, लियाकत राव आदि मौजूद रहे।

इस साल सस्ती बिक रही सब्जियां  
 शामली। पिछले साल की तुलना में इस बार जून माह में बाजारों में सब्जियां काफी सस्ती बिक रही है।  शहर के सब्जी बाजार में  विक्रेता बबलू का कहना है कि पिछले सालों की अपेक्षा इस साल सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। बाजारों में फूल गोभी, बंद गोभी, टमाटर, हरी मिर्च  सस्ती बिक रही है। इस साल सस्ता दाम मिलने से किसानों में हताशा है। उनका कहना है कि बरसात आने के बाद  टमाटर गोभी, करेला, बैंगन आदि लोकल सब्जियां खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


सब्जी का रेट रुपये प्रति किलो  
सब्जी       वर्ष-2017        2018
फूल गोभी    30 रुपये किलो    20 रुपये किलो           
टमाटर    40 रुपये किलो    15- 20 रुपये किलो
बंद गोभी    40 रुपये किलो    10 - 20 रुपये किलो
हरी मिर्च    100 रुपये किलो    20 रुपये किलो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें