फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का राशन डकार रहे डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने से रोष
विज्ञापन

थानाभवन। भैंसानी इस्लामपुर निवासी आजाद, महताब, यामीन, आबाद ने बताया कि उनका राशन डीलर करीब एक दर्जन परिवारों को पिछले तीन महीने से राशन नहीं दे रहा है। आरोप लगाया कि जब भी वह डीलर से इस बात का विरोध करते हैं, तो डीलर उनके साथ गालीगलौज करता है। तहसील दिवस में पूर्ति निरीक्षक को शिकायत की थी। उस समय अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था; लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला आपूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत ही नहीं की गई, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक बार जिला आपूर्ति अधिकारी से भी फोन पर इस संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें