फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में खुली सब्जी-दूध की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी और दूध की दुकानें खुली
विज्ञापन

शामली। रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में सुबह तीन घंटे के लिए केवल सब्जी व दूध की दुकानें खुलीं। दवा की दुकानें पूरे दिन खुली रही। दुकानें न खुलने से बाजार सूने पड़े रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में शनिवार व रविवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक सब्जी व दूध की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। रविवार को सुबह सब्जी व दूध की दुकानें खुली। दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। इसके बाद दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने बाजार में घूमकर साप्ताहिक कर्फ्यू का जायजा लिया और जो दुकानें खुली थी, उन्हें बंद कराया। इसके बाद बाजार सुनसान हो गए। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रहने से सूनी रही। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को कड़ी हिदायत देकर घर में रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें