शामली के भाकूवाला मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। श्री महादेव रुद्र यज्ञ सेवा समिति की ओर से कराए जा रहे महारूद्र महाभिषेक यज्ञ के नौंवे दिन काशी से आए पंडितों ने वेद मंत्रों के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया। यज्ञ में काशी विश्वनाथ से आए यज्ञाचार्य हीरालाल पांडे ने आहुति दिलाई। मंगलवार को स्नान विधान कराया जाएगा। एकादशी के दिन चारों पहर रूद्र महाभिषेक होगा।
सोमवार को सिद्धपीठ भाकूवाला शिव मंदिर में पंडित हीरालाल पांडे और उसकी टीम के 55 पंडितों ने वेद मंत्रों के साथ भूपेंद्र मलिक, सतेंद्र खैवाल, सुखवीर शर्मा, संजीव गर्ग, सुभाष चौधरी, दीपक कौशिक आदि यजमानों को महारूद्र का विशेष पूजन संपन्न कराया। शाम सात बजे मंदिर परिसर में काशी से आए कथा वाचक रामेश्वानद सरस्वती जी महाराज, राधेश्याम जी महाराज ने श्रीराम कथा सुनाकर भावविभोर किया।
इस मौके पर्र इंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, मुकेश जागिड, दीपक गर्ग, सत्यप्रकाश कौशिक, रामवीर मलिक, सुनील पांडे, विनोद तोमर, प्रदीप पंवार, पंडित लक्ष्मण पांडे, कमलकांत पांडे, लवली पुरी, अरुण मित्तल, रिंकु शर्मा, मदन पाल, गोर्वधनदास, अजय संगल आदि मौजूद रहे।