फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मना वाल्मीकि जन्मोत्सव

Wed, 28 Oct 2015 12:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भगवान वाल्मीकि का जन्मोत्सव पर मंदिरों में हवन किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया। तालाब रोड मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस का भव्य स्वागत किया।    
विज्ञापन


मोहल्ला नंदू प्रसाद में भगवान वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर मंदिर हवन किया। हवन के मुख्य यजमान पवन पाहिवाल और ब्रहमा महेंद्र भूषण धवन रहे। बाबूराम पाहिवाल, सोमदत्त गहलौत, राम गोपाल पाहिवाल, शिवकुमार राणा बिडला, देवेंद्र बिड़ला, हंसराज पारचा,  प्रदीप मायूस, संजय बिडला, मनोज कुमार आदि रहे।

मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कॉलोनी में विधायक पंकज मलिक ने पूजा कर वाल्मीकि की आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान संतराम चावला, प्रवीण, सुनील चंद्रा, प्रदीप, सचिन बिड़ला आदि मौजूद रहे। भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के अध्यक्ष अरविंद झंझौट, नंदू प्रसाद वाल्मीकि,  विशाल कुमार, अरुण झंझौट, मुकेश, राजमोहन ने वाल्मीकि मंदिर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसमें मुकेश कुमार, अनिल कुमार,  राजू डारिया, छोटू, अमित कुमार रहे।
तालाब रोड पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि की प्रतिमाओं की विधि- विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। इससे पूर्व नगर के मुख्य मार्गों से प्रतिमाओं की बैंडबाजों के साथ नगर  परिक्रमा की गई। सोनू चावला, मीरा चावला, सुमेर चंद चावला, मुकेश आदि रहा।

थानाभवन कस्बे में वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर  मौहल्ला रेत्ती, वाल्मीकि बस्ती में  मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा की परिक्रमा के बाद हवन, पूजन मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की । इस मौके पर नगर में श्रीराम लक्ष्मण, भगवान शंकर, हनुमान, लव-कुश आदि झांकियों, बैंडबाजों, ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ चेयरमैन संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर  युवकों ने लाठी-तलवार बल्लम आदि हथियारों का प्रदर्शन किया।

मेन बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गोयल के प्रतिष्ठान समेत कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का  स्वागत किया। इसमें संजय, ब्रिजेश, राम स्वरुप, शुभम, प्रकाश हांडा,  जगन्नाथ, सुभाष, शाका, नीटू , कल्लू , सन्नी, विपुल, रितिक, सागर, शंकर आदि रहे। यात्रा वाल्मीकि बस्ती से आरंभ होकर, देहली सहारनपुर मार्ग से मेन बाजार, श्रीराम चौक से  नई घास मंडी से होते वाल्मीकि मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें