फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग के भवनों के लिए धनराशि जारी

Wed, 28 Oct 2015 12:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय के साथ ही पुलिस विभाग के भवनों के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके लिए शासन से 13 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी की। जिला मुख्यालय के पास 66    एकड़ जमीन में पुलिस विभाग के भवन बनेंगे।
विज्ञापन


किराये के भवनों में चल रहे पुलिस प्रशासन के भवनों के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया। इसके लिए विभागों को शासन से बजट का आवंटन भी होना शुरू हो गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग के भवनों के निर्माण की भी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
 
जिला मुख्यालय के पास बैरक, गार्ड क्वार्टर और एसपी आवास बनाने के लिए पुलिस विभाग को 66 एकड़ भूमि का आवंटन हो चुका है। इन भवनों के निर्माण के लिए शासन को पुलिस विभाग की ओर से नक्शा भेजा। शासन ने भी भेजे नक्शे को सहमति दी। इसके साथ ही शासन से बैरक, गार्ड क्वार्टर और एसपी आवास के लिए 13 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 एसपी विजय भूषण ने बताया पुलिस विभाग को जिला मुख्यालय के पास 66 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ। इसमें 26 एकड़ में बैरक, गार्ड क्वार्टर और एसपी आवास बनेगा। इसके लिए 13 करोड़ रुपये की किश्त जारी होने के निर्देश हो चुके हैं। जल्द ही लिखित आदेश भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें