फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण घटते ही घट गया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण घटते ही घट गया टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण की दर कम होने के साथ ही 15 से 18 साल तक के किशोरों को दूसरी डोज लगवाने की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। अभी तक जिले में मात्र 26.65 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है जबकि पहली डोज का लक्ष्य पार कर 102 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। अभिभावक भी किशोरों को दूसरी डोज लगवाने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।
सरकार ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाने का चरण शुरू किया था। उस समय जिले में कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा तो तो किशोरों को टीका लगवाने के लिए अभिभावक भी सतर्क थे। इस वजह से किशोरों को पहली डोज का टीकाकरण तेजी से हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इस आयु वर्ग के 95970 किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और 21 फरवरी में यह लक्ष्य पार कर लिया था। जबकि इस तिथि तक पहली डोज के सापेक्ष दूसरी डोज 21.64 प्रतिशत किशोरों को लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना संक्रमण की दर कम होने के साथ ही किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगवाने की रफ्तार भी मंद पड़ गई। किशोरों को दूसरी डोज लगवाने में अभिभावक ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से बृहस्पतिवार तक दूसरी डोज का टीकाकरण बढ़कर 26.65 प्रतिशत तक ही पहुंच सका है। अगर यहीं रफ्तार रही तो किशोरों को दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने में लंबा समय लग सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी अब टीकाकरण को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कोरोना कम होते ही अब रविवार को टीकाकरण बंद कर दिया गया है। अब टीकाकरण सोमवार से शनिवार तक हो रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को 116 किशोरों को पहली डोज और 1493 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। इस तरह से अब तक 97965 को पहली और 25573 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष पहली डोज 102. 86 प्रतिशत, दूसरी डोज 70.45 प्रतिशत और सतर्कता डोज 83.4 प्रतिशत लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण बढ़ाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा सके।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
15 से 18 साल के किशोर
पहली डोज - 97965 - 102.08 प्रतिशत
दूसरी डोज - 25573 - 26.65 प्रतिशत
18 साल से अधिक आयु वर्ग में
पहली डोज - 964954 - 102.08 प्रतिशत
दूसरी डोज - 660922 - 70.65 प्रतिशत
सतर्कता डोज - 10626 - 83.4 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें