शामली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोमवार से भाजपा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। हर कोविड सेंटर पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। टीकाकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
शनिवार को बेनीवाल ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पंजीकरण के लिए भाजपा युवा मोर्चा के लगाया जाएगा। जिला पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कई प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा विजयी होगी।
उधर जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल जिले में अपने भ्रमण तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 28 जून को शाम 04.30 बजे कांधला, शामली में आएंगे। 30 जून को प्रभारी मंत्री सभी ब्लाक मुख्यालय पर सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान ब्लाक स्तर पर समीक्षा बैठक एवं स्वास्थ्य मेडिकल किट वितरण, वृक्षारोपण, निगरानी समितियों को मेडिकल किट वितरण, योजना का शुभारंभ, स्वच्छता, वैक्सीन कैंप सेंटरों का निरीक्षण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, छोटे समूह की बैठकों में सम्मलित होंगे। कोरोना काल में निधन हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर सांत्वना देंगे। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल समन्वय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।