फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 बूथों पर टीकाकरण आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 13 बूथों पर टीकाकरण आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। कोरोना के खिलाफ तीसरी बार बृहस्पतिवार को छह केंद्रों पर बनाए गए 13 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इन केंद्रों पर 1342 हेल्थ वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
शासन के निर्देश पर तीसरी बार बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण में बृहस्पतिवार को को जिला अस्पताल में तीन बूथ, सीएचसी कैराना पर दो, कांधला मेें दो, कुड़ाना में दो, थानाभवन में दो और ऊन सीएचसी पर दो बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर 1342 हेल्थ वर्करों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें पोर्टल से मोबाइल मेसेज भेजे गए हैं। साथ ही फोन से भी सूचना दी जा रही है। इससे पहले 16 जनवरी को 240 और 22 जनवरी को 323 हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इससे अगले दिन शुक्रवार को पांच केंद्रों पर आठ बूथों पर 894 हेल्थ वर्करों को टीकाकरण होगा, जिसमें जिला अस्पताल में एक, कैराना में एक, कांधला, थानाभवन व ऊन में दो-दो बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने टीके का अनुभव साझा किया
शामली। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने स्वयं कराए गए टीकाकरण का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगवाने से किसी भी प्रकार का साइड इपेक्ट नहीं होता है। उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष है। टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। उसके बाद आधे घंटे के ऑब्जरवेशन व उसके बाद भी कोई दिक्कत नहीं हुई। टीकाकरण से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ऐसे में सभी टीका लगवाएं। कोरोना वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है। टीकाकरण सुरक्षित और प्रभावी है। इसको लेकर मन में कोई भ्रम न पालें। उन्होंने अपील की है कि सभी व्यक्ति आगे आएं और टीका लगवाएं। टीकाकरण कराकर कोरोना वायरस से निजात पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें