फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित
विज्ञापन

शामली/कैराना। कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। सोमवार को जिले में मात्र 16 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। सीएचसी कैराना पर मात्र 20 डोज होने के कारण इतने ही लोगों को टीकाकरण हो पाया। जिले में 1585 लोगों को टीके लगाए गए।
जिले में वैक्सीन की कमी के चलते सोमवार को थानाभवन व कांधला ब्लाक के गांवों में चल रहे कलस्टर अभियान में टीकाकरण बंद रहा। जिले में मात्र 16 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। जबकि अन्य दिनों में 35 से 40 बूथ पर टीकाकरण होता रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 18 प्लस वाले लोगों के लिए 10 बूथ पर 1140 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 917 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। इसके अलावा 45 प्लस सात बूथ पर टीकाकरण हुआ। इन बूथों पर 750 के लक्ष्य के सापेक्ष 668 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 108 लोगों को पहली डोज व 560 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में 1585 लोगों को टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की तीन हजार डोज प्राप्त हो गई है। मंगलवार को बूथों की संख्या बढ़ाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कैराना सीएचसी पर 45 प्लस के 20 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन नहीं होने के कारण कई लोगों को टीका लगवाए बिना ही वापस जाना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. भानू प्रकाश ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन की 20 डोज ही उपलब्ध थी, जिस कारण इतने ही लोगों को टीके लगाए गए। मंगलवार के लिए सीएचसी पर 400 डोज वैक्सीन की मंगा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें