फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ पर स्थानांतरण रोकने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ पर स्थानांतरण रोकने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

शामली। चिकित्सक डॉ. विजेंद्र ने सीएमओ पर स्थानांतरण रोकने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की है।
चिकित्साधिकारी के पद पर डॉ. विजेंद्र सीएचसी शामली में तैनात थे। आठ जून को उनका स्थानांतरण पीएचसी भनेड़ाजट किया गया था। महानिदेशक स्वास्थ्य को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि स्थानांतरण करने के बाद सीएमओ ने अपने कार्यालय में बुलाकर स्थानांतरण रोकने के लिए एक लाख रुपये की मांग रखी। चिकित्सक का आरोप है कि 25 जून को फिर से उनसे रुपयों की मांग करते हुए कहा कि सीएचसी शामली में वापसी करने की बात कही गई। आरोप है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर उनका सोमवार को सीएचसी कैराना पर स्थानांतरण कर दिया गया। उन्होंने पत्र में बताया कि पिछले तीन साल में सीएचसी शामली में सबसे अधिक मरीजों को उन्होंने भर्ती कर उपचार किया। कोरोना के पहले मरीज का उपचार भी उनके द्वारा किया गया था। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि चिकित्सक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार है। शासन के निर्देश पर सीएचसी-पीएचसी में मरीजों को चिकित्सा सुविधा बेहतर देने के लिए कई चिकित्सकों के स्थानांतरण किए गए। सीएचसी कैराना में मरीजों की संख्या के मुकाबले चिकित्सकों की कमी के चलते डॉ. विजेंद्र का स्थानांतरण वहां किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें