फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल

विज्ञापन
कांधला में राजकीय महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला में बोलतीं डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सतर्कता से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल
विज्ञापन

शामली, कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत साइबर सुरक्षा कार्यशाला में डीएम जसजीत कौर ने छात्राओं को साइबर अपराध संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने डीएम को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि छात्राओं के लिए सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन अत्यंत आवश्यक है। बालिकाएं अभी स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगी, तो वह कल आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनेंगी। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी ने छात्राओं को सतर्कता के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बालक - बालिकाओं के साथ काउंसिलिंग करने का भी सुझाव दिया। प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को मिशन शक्ति की थीम, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में डाक्टर दीप्ति चौधरी, अंशु सिंह, डाक्टर विनोद कुमार, पंकज चौधरी, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें