फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET EXAM: पीईटी परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्नाभाई समेत पांच आरोपी, पूछताछ में उगला ये सच

Sat, 15 Oct 2022 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

UPSSSC PET EXAM: पीईटी परीक्षा के दौरान एक केंद्र से दो मुन्ना भाई समेत चार आरोपी पकड़े गए हैं। उधर, बिजनौर में भी एक सॉल्वर दबोचा गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र से दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। इनमें एक युवक किसी अन्य के नाम पर परीक्षा दे रहा था, जबकि दूसरा युवक गेट पर ही चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मुन्ना भाई के दो साथियों को और पकड़ा है। पकड़े गए युवक ने बताया कि 20 हजार रुपये में परीक्षा देने आए थे। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बिजनौर में भी दबोचा गया एक सॉल्वर
पीईटी की दूसरी पाली में राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाए गए परीक्षा केंद्र से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। जोकि किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। आरोपी बिहार के पटना का रहने वाला है, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। प्रवेश पत्र पर लगे हुए फोटो का मिलान नहीं होने और कुछ तत्वों की सही जानकारी नहीं देने पर शक हुआ था। इसके बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया गया कि शामली में पकड़े गए दोनों मुन्नाभाई बिहार के रहने वाले हैं। इनमें एक युवक मेरठ के अभ्यर्थी का और दूसरा युवक बागपत के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आये थे। दोनों युवक देशभक्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों के नाम रोहित निवासी नालंदा बिहार व अमित निवासी मुंगेर बिहार है। इनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र मिले हैं। वहीं इस मामले में अधिकारी अभी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पहली पाली में 6696 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4504 ने परीक्षा दी। 2192 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ

पुलिस का कहना है कि जिले में 13 केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें