फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्ना में स्कूल बस से कुचलकर किशोर की मौत पर हंगामा, जाम

विज्ञापन
कांधला में बच्चे की मोत के बाद जाम लगा कर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्कूल बस से कुचलकर किशोर की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव सुन्ना में स्कूल बस की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर शिवा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शनिवार शाम को कांधला-बुढ़ाना रोड पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकार कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। शाम को एएसपी के आश्वासन ने ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उधर, एलम बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी विनोद का 13 वर्षीय पुत्र शिवा शनिवार को शाम करीब चार बजे साइकिल से खेलने के लिए निकला था। इस दौरान बुढ़ाना के एक स्कूल की बस बच्चों को गांव में छोड़ने आ रही थी। सुन्ना-डांगरौल मार्ग पर साइकिल सवार किशोर स्कूल की बस की चपेट में आ गया। किशोर की मौके पर मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बस के चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव का पंचनामा भरने की तैयारी करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग की। इसके बाद, शाम करीब छह बजे ग्रामीण शव को करीब दो किलोमीटर दूर कांधला-बुढ़ाना रोड पर ले गए और जाम लगा दिया। इस दौरान शव को कब्जे में लेने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच छीनाझपटी हुई और हंगामा हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लाठियां फटकारकर शव को जबरन में कब्जे में ले लिया और सीएचसी कांधला ले गई। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया और वे सड़क पर ही जाम लगाकर बैठ गए। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर देर रात तक अड़े रहे। उधर, रात करीब साढ़े आठ बजे एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मृतक का पिता अलीगढ़ में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

उधर, कस्बा एलम बाईपास मार्ग पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 50 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

कांधला सड़क दुर्घटना में बालक की मौत के बाद हंगामा करते गांव सुन्ना के ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें