शामली वीवी इंर कॉलेज रोड पर रेडीमेंट की दुकान पर हंगामा करते युवक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। दुकान के आगे खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों को बुलाकर तीनों युवकों की दुकान में खींचकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ लगने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को कोतवाली ले गई।
शुक्रवार शाम को बुढ़ाना रोड निवासी तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर वीवी इंटर कालेज रोड पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े ठेले पर मोमोज खाने के लिए स्कूटी को खड़ा कर दिया। इसी दौरान रेडीमेड गारमेंटस के दुकानदार ने युवकों को दुकान के आगे से स्कूटी हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों को बुला लिया और तीनों युवकों को दुकान के अंदर खींचकर मारपीट की। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ इकट्ठी होने पर कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कोतवाली ले गई। इस दौरान दुकानदार पक्ष भी कोतवाली पहुंच गए और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
शामली वीवी इन्टर कॉलेज रोड पर रेडीमेंट की दुकान पर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI
शामली वीवी इंटर कॉलेज रोड पर हंगामे के दौरान लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI
शामली हनुमान रोड पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI