फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व बाइक छीनने के मामले में कार्रवाई न होने पर हंगामा

विज्ञापन
़ांधला की भभीसा चौकी पर हंगामा करते गांव डांगरोल के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। युवक से मारपीट व बाइक छीनने के मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार को भभीसा पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। वहीं, प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव डांगरोल निवासी बादल चार दिन पूर्व अपने साथी के साथ दौड़ लगाने गांव के बाहर स्थित मार्ग पर गया था। आरोप है कि उसी समय वहां तीन नकाबपोश ने पहुंचकर बादल की बाइक छीन ली। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट करके फरार हो गए थे। बादल ने अपने गांव निवासी दो युवकों को पहचान लिया था। वारदात के बाद पीड़ित समेत कई लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार सुबह बादल के माता-पिता खेत पर चारा लाने गए थे। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। दंपती पर हमला करने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ भभीसा पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत कर जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। यहां ग्रामीणों की उप निरीक्षक के साथ नोकझोंक भी हुई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, दो दिन में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें