फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति की बैठक में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की साधारण सभा शुक्रवार को हुई। इसमें किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व चीनी मिल की खस्ताहाल सड़क को लेकर हंगामा किया। उन्होंने चेताया कि जब तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होगा तथा सड़कें नहीं बनेंगी चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे।
बैठक में किसानों ने कहा कि बिजली के बिल बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, बैंक ऋण जमा न होने के कारण आरसी जारी की जा रही है। दूसरी ओर चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही है। चीनी मिल को जाने वाला रास्ता कई सालों से खस्ताहाल है। जिस पर हर वर्ष दुर्घटनाएं होती रहती हैं। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गी आदि में नुकसान होता रहता है। बताया कि सड़क खराब होने से पिछले वर्ष एक किसान की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

किसानों ने मिल व गन्ना विभाग के अधिकारियों को दो चेतावनी दी कि जब तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व चीनी मिल की सड़क नहीं बनेगी मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसानों ने ढिंढाली, सिंभालका, रंगाना में एक-एक नया सेंटर लगाने की मांग की। नौनांगली दरगाहपुर के किसानों ने ऊन चीनी मिल को गन्ना न देने तथा गांव में किसी अन्य चीनी मिल के कांटे लगाने की मांग की।
वहीं, चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने कहा कि सड़क का प्रस्ताव लखनऊ भेज दिया है। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता किसान महक सिंह ने की तथा संचालन गन्ना समिति सचिव अजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जेयष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धीरेंद्र नाथ पांडे, गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन दिनेश गोयल, डायरेक्टर विदुर, योगेंद्र, किसान रजनीश, सुधीर, सुखवीर सिंह, बिट्टू, संजय शर्मा, बिजेंद्र, अनिल किरणपाल आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें