फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो बुक की कहानियों के लिए उपमा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा का पाठ्य पुस्तक हिंदी की चुनिंदा कहानियों के ऑडियो रिकार्डिंग बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर चयनित शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। उनके चयन पर विद्यालय एवं परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए कहानियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। शासन ने इसके लिए ऑडियो बुक तैयार करने का निर्णय लिया है। इस ऑडियो बुक को दीक्षा एप अपलोड किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से करीब 62 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों केे तीन से सात मिनट की ऑडियो रिकार्डिंग बनाकर वेबसाइट पर 21 मार्च तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उपमा शर्मा ने बताया कि उन्हें कक्षा छह की हिंदी विषय की पाठ्य पुस्तक में पाठ संख्या छह मेरी मां और पाठ संख्या 13 अमर शहीद भगत सिंह के पत्र की ऑडियो रिकार्डिंग भेजे जाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे हार की जीत और ईदगाह दो पाठ की ऑडियो रिकार्डिंग भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें