कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो की द्वितीय और तृतीय इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन उभरती नारी और बदलता समाज विषय पर क्रियाकलाप संपन्न हुए। सभी स्वयंसेवकों ने अपनी अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में घरेलू उत्पाद में महिलाओं की भागीदारी के बारे सर्वे का कार्य किया।
रासेयो की द्वितीय ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश यादव और तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने अपने-अपने शिविर स्थल में स्वच्छता अभियान के साथ दिवस का आरंभ किया। स्वयंसेवकों ने खुरपे-फावड़े सफाई की और पेड़-पौधों की सिंचाई की गई। जल निकासी आदि के कार्यों में भी श्रम किया। बौद्धिक सत्र में सर्वे का कार्य किया गया। इतिहास विभाग से डॉ. संदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को बताया कि महिलाओं को लेकर हमारे समाज में छवि का संकट है। वास्तव में अर्थव्यवस्था में उनके घरेलू कार्यों से लेकर खेत तक के उनके श्रम, उनके योगदान कोई मूल्य नहीं आंका जाता है।
हिंदी विभाग के डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि योगदान की यह उपेक्षा ही उनकी छवि को प्रभावित करती है। रवि, सागर, मशीउल्लाह, अंकुर, शमा परवीन, चीनू और सपना आदि ने क्षेत्र में उत्साह के साथ सर्वे का कार्य किया। शिक्षा विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। सुभाष, मसीचरण, गौरव ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।