बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी होटल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में रोटी बनाते समय कर्मचारी नीचे की तरफ झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह रोटी पर थूक रहा है। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता विशाल निर्वाल, दीपक, हिमांशु, लवी शर्मा व वंश कुमार आदि ने तहरीर में कहा कि यह होटल विजय सिनेमा के निकट स्थित है। उन्होंने होटल के एक कर्मचारी को रोटी बनाते समय उस पर थूकते हुए देखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।