कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के सामापन पर विजेता टीम के खिलाड़ी क?
- फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। खंड विकास क्षेत्र के गांव भाभीसा में दो दिवसीय ऑल इंडिया आदर्श कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विभिन्न जनपदों की कई टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में यूपी योद्धा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल यूपी योद्धा व राजीव गांधी स्टेडियम की टीम के बीच हुआ, जिसमें यूपी योद्धा ने विपक्षी टीम को 30-20 के अंतर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल कैथल हरियाणा व राठी क्लब हरियाणा के बीच हुआ। जिसमें कैथल हरियाणा ने विपक्षी टीम को 35-27 के अंतर से हराया। फाइनल यूपी योद्धा व कैथल हरियाणा के बीच हुआ। जिसमें यूपी योद्धा ने कैथल हरियाणा की टीम को 37-17 के अंतर से हराया। यूपी योद्धा की टीम टूर्नामेंट की विजेता टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी व रालोद नेता विक्रांत जावला ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर विनीत जावला, अजनील जावला, योगेश मास्टर, राकेश कोच, ज्ञानेंद्र मास्टर व विकास पंवार का सहयोग रहा।