फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलीम को रिमांड पर लेगी STF, दहशत में मोमीनपुरा के लोग, सूनी पड़ीं गलियां

Sun, 20 Aug 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के मोमीनपुरा से आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़े जाने के बाद हर रोज मोहल्ले में पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियां दस्तक दे रही हैं। ऐसे में मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर आने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट कलीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के नौकुआं रोड का मोमीपुरा मोहल्ला एक बार फिर चर्चाओं में हैं। आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़े जाने के बाद हर रोज मोहल्ले में पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियां दस्तक दे रही हैं। शनिवार को टीम मोमीनपुरा का हाल जानने के लिए पहुंची तो यहां की अधिकतर गलियां सुनसान पड़ी हुई थीं। लोग घरों के अंदर कैद थे। 

विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर एक परिवार के लोग बाहर निकले, मगर उन्होंने कलीम के बारे में जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरे घर के कुछ सदस्य बाहर निकले। बताया कि नकली नोट मामले में 3 अगस्त को मोहल्ले के इमरान को पकड़ा गया था। इसके बाद दो दिन पूर्व ही कलीम को एसटीएफ ने पकड़ा। 

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: देश को दहलाना चाहते थे ISI एजेंट, भारत-पाक युद्ध की फिल्में देखने के हैं शौकीन, चल रही थी ये डील

विज्ञापन

बताया कि मोहल्ले में पिछले 12 दिनों से लगातार पुलिस के आने का क्रम जारी है। यही कारण है कि हमारे अलावा अन्य परिवारोेें में बेटे और बेटियाें की शादी होनी थी, जिन्हें पीछे हटा दिया है।

यही नहीं पुलिस के पकड़े जाने के डर से रिश्तेदारों ने ही आना बंद कर दिया है। रात में तो कई बार पुलिस के बूटों की आवाज सुनकर बच्चे भी जाग जाते हैं। पुलिस और अन्य एजेंसियों के सदस्य किसी भी घर का दरवाजा खटखटाने लगते हैं, जिससे लोग जाग खड़े होते है। मोहल्ला भी बदनाम हो चुका है । 

उन्हें डर सताया रहता है कि कहीं उनका बच्चा या बच्ची भी गलत कार्यों में न पड़ जाएं। चंद परिवारों के कारण मोहल्ला बदनाम हो रहा है।  यही हाल रहा तो हम अपनी रिश्तेदारी में लोनी में जाकर शरण ले लेंगे। यहां की गलियां सुनी पड़ी हुई हैं। स्कूली बच्चे ही नजर आ रहे हैं। पुलिस जाने पर तो एक तरह से लोग सहम से जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कलीम प्रकरण में किसी भी निर्दोंष को नहीं फंसाया जाएगा। मोहल्ले वालों को अगर किसी तरह की दिक्कत है तो पुलिस को कॉल कर सूचना दे सकते हैं। तुरंत उनकी मदद की जाएगी। 

कलीम को रिमांड पर लेगी एसटीएफ 
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कलीम को सोमवार को एनआईए कोर्ट लखनऊ में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि आईएसआई और अन्य एजेंटों के संबंध में अन्य खुलासा भी हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें