फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज कड़ी चौकसी के बीच होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के 11 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शनिवार को आयोजित कराई जाएगी। जिसके लिए पूरी व्यवस्था बना ली गई है। परीक्षा दो दिनों तक दो-दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर भी सभी शिक्षकों की बैठक लेकर सभी को परीक्षा संबंधी दिशा- निर्देश समझा दिए गए है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और जैमर भी लगवा दिए गए हैं। एसटीएफ की टीम भी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की कमान संभाल रहे एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जनपद में 11 केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को दो-दो पाली में यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा होगी। शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर जनपद को चार सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें सभी एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था चेक करने के साथ ही केंद्रों पर जैमर भी लगवा दिए है। इसके साथ ही कैराना आदर्श मंडी और कोतवाली पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाया गया है। जनपद के अंदर सभी फोटो स्टेट और कोचिंग सेंटरों को तीन दिन के लिए बंद रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर भी तलाशी होगी और अंदर भी चेकिंग की जाएगी। सभी केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी और एएसपी सभी केंद्रों का समय-समय पर जायजा लेते रहेंगे। इसके साथ ही मेरठ एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी सतर्क है। जिसके चलते परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए एसटीएफ ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

-इन केंद्रों पर होगी पुलिस की परीक्षा
परीक्षा केंद्र का नाम संख्या
1-सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली 480
2- सरस्वती इंटर कॉलेज शामली 504
3-आरके इंटर कॉलेज शामली 792
4-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली 384
5-वीवी इंटर कॉलेज शामली 600
6-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 528
7-बीएसएम स्कूल शामली 480
8-मेपल्स एकेडमी शामली 600
9-मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 480
10- रॉयल पब्लिक स्कूल शामली 528
11- सिल्वर बेल्स स्कूल शामली 600
योग 5976
नोट: यह संख्या जनपद के सभी सेंटरों की एक पाली की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें