फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला आवारा कुत्ते के हमले में घायल बालिका
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला मौलानान में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी महिला रेशमा पत्नी गुल्लू ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक आवारा कुत्ते ने मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के कई लोगों ने आवारा कुत्ते को डंडे लेकर भगाया। कस्बे के लोगों के अनुसार आवारा कुत्ते एवं बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। आए दिन आवारा कुत्तों और बंदर नगर के लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें