फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Missing: स्कूल गई बेटी वापस नहीं लौटी, तीन दिन से तलाश में जुटी पुलिस, मां बोली- इंस्टाग्राम चलाने पर डांटा था

Wed, 04 Feb 2026 08:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में इंस्टाग्राम चलाने पर डांट के बाद कक्षा आठवीं की छात्रा स्कूल से लौटते समय लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस सीसीटीवी की मदद से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
छात्रा लापता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठवीं की 15 वर्षीय छात्रा इंस्टाग्राम चलाने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर स्कूल से लौटते समय लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

इंस्टाग्राम को लेकर हुआ विवाद
छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी को इंस्टाग्राम पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने को लेकर डांटा था। इस पर बेटी नाराज हो गई थी और ज्यादा बातचीत नहीं की। परिजनों ने इसे सामान्य नाराजगी समझा और ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।
 

स्कूल से लौटते समय अचानक हुई गायब
अगले दिन यानी दो फरवरी को छात्रा स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद उसने अपने बाबा से सहेली के साथ घर आने की अनुमति मांगी, जिसे दे दिया गया। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।
 
विज्ञापन

विशेषज्ञ की चेतावनी और सलाह
मनोचिकित्सक डॉ. अरुण कुमार राय ने बताया कि हर महीने इस तरह के 10 से 12 मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बच्चे सोशल मीडिया पर रोक या डांट के बाद घर छोड़ देते हैं या परिजनों से संवाद बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से सख्ती के बजाय संवाद जरूरी है।

उनका कहना है कि अभिभावक बच्चों के दोस्त बनें, प्यार और धैर्य से उनकी आदतों को सुधारें और समय-समय पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें ताकि ऐसे गंभीर हालात से बचा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें