फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शामली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, गोली मारी और घोंपे चाकू, दिल दहला देगी वारदात

Thu, 07 Aug 2025 09:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Murder in Shamli: शाहनवाज बाइक से पत्नी को लेकर ममेरे साले की शादी में खुरगान जा रहा था। रास्ते में पत्नी के प्रेमी और उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया और हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने लूट के विरोध में हत्या करने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
शाहनवाज की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर बाइक से पत्नी के साथ जा रहे हरियाणा निवासी फर्नीचर के कारीगर शाहनवाज (28) की सरेराह बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चार बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी। रात में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के मौसेरे भाई (प्रेमी) और पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में दो हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से कस्बा कैराना होते हुए गांव खुरगान ममेरे साले इमलाक की शादी में शामिल होने जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे खुरगान रोड पर नेशनल हाईवे स्थित उपरिगामी पुल से थोड़ा आगे बेरी के बाग के निकट पहुंचे, तो पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मारी और फिर शाहनवाज को डंडा मारकर बाइक रुकवा ली। 
 

हत्या में प्रयुक्त तमंचा और चाकू। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने चाकू से शाहनवाज पर ताबड़तोड़ कई वार किए। एक बदमाश ने उस पर तमंचे से गोली चलाई। उसके हाथ, सीने और गले पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए। गंभीर घायल शाहनवाज सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। डायल 112 पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

परिजनों ने पुलिस को डेढ़ लाख रुपये की दूल्हे के लिए ले जाई जा रही नोटों की माला और बाइक लूटने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस की जांच में लूट का मामला नहीं पाया गया। पुलिस ने बाइक को घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया।
 

एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पत्नी मैफरीन की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
 

देर रात पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपी पत्नी मैफरीन और उसके प्रेमी तसव्वुर निवासी गांव भूरा हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत और शोएब निवासी गांव भूरा थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद कर लिया। 
 
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शाहनवाज के मौसेरे भाई तसव्वुर से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी शाहनवाज को हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था। पत्नी ने अपने प्रेमी तसव्वुर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तसव्वुर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शाहनवाज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। इस घटना में दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें