फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पंजाब नेशनल बैंक की 27 शाखाओं के कर्मचारियों ने की हड़ताल, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Wed, 09 Oct 2024 10:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शामली, थानाभवन, कैराना, जलालाबाद और ऊन में बैंक का करीब 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल कार्यालय में मुख्य प्रबंधक और अन्य के साथ दुव्यर्वहार करने के विरोध में बुधवार को जिले के 27 पंजाब नेशनल बैक शाखाओं के कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने मुजफ्फरनगर कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स मुजफ्फरनगर-शामली सर्किल के सचिव हेमंत तेहरी ने बताया कि मंडल कार्यालय पर बैंक के आला अधिकारियों द्वारा लगातार मुख्य प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और बेइज्जत किया जाता है।

इसके विरोध में शामली, थानाभवन, कैराना, जलालाबाद, ऊन के 27 बैंकों में हड़ताल रही। कर्मचारियों ने अभद्रता करने वाले अधिकारियों को हटाए जाने की मांग उठाई। मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि जब तक मामले में कार्यवाही नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि शामली जिले में 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उधर, लेनदेन नहीं होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। उन्हें बैरंग ही लौटने को मजबूर होना पड़ा। शामली के ग्राहक अनुराग सिंह, पंकज जैन, मनोज ने कहा कि उन्हें बच्चों की फीस के लिए रुपये निकालने थे। मगर हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें