फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किशोरी को घर से उठाकर ले गए 11 लोग, जबरदस्ती कराया निकाह, फिर शुरू हुआ दुष्कर्म का सिलसिला

Thu, 12 Sep 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

एक गांव में 11 लोग घर में घुस आए और किशोरी को उठाकर ले गए। जबरन निकाह कराया और फिर कई बार दुष्कर्म किया गया। यह आरोप किशाेरी ने लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना के एक गांव की किशेारी का अपहरण कर जबरदस्ती निकाह करने के मामले में पति समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 5 सितंबर को सुक्का, असलम, अरशद, सद्दाम, कौशर, शमशाद, काला उर्फ नौशाद व लियाकत और अन्य उसके घर पर जबरदस्ती घुस आये और उसका अपहरण कर गंगोह के चंदपुरा ले गए। वहां पर जानिसार नाम के युवक से उसका जबरदस्ती निकाह करा दिया। आरोप है कि जानिसार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानिसार की मां ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बाल विवाह, दुराचार, अपहरण व पोक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें