फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दामाद ने सास को छत से फेंककर मार डाला, बेटी से झगड़ा होने पर आई थी सुलह कराने, पति-बेटे के सामने ही वारदात

Tue, 18 Nov 2025 05:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: बागपत निवासी रूबीना की शादी शामली के नवाब के साथ हुई थी। दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मायके वाले सुलह कराने आए थे। तभी दामाद और अन्य लोगों ने रूबीना की मां रुखसाना को छत से फेंक दिया।
विज्ञापन
वारदात के पास मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी और दामाद के बीच सुलह कराने आए मायके वालों के साथ शामली में मारपीट की गई। दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सास को छत से फेंककर मार डाला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

बागपत के असारा निवासी 52 वर्षीय रुखसाना अपनी बेटी के ससुराल लिलौन गांव में सुलह कराने गई थीं, लेकिन मंगलवार सुबह छत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी और दामाद के बीच झगड़ा खत्म कराने पहुंची रुखसाना को ससुराल पक्ष ने पीटकर छत से फेंक दिया। सूचना पर पुलिस और एएसपी मौके पर पहुंचे तथा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 

बागपत के असारा गांव निवासी रूबी उर्फ रूबीना की शादी करीब 13 साल पहले शामली के लिलौन गांव निवासी नवाब के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। कुछ दिनों से रूबी और नवाब के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी छत पर कपड़े सुखाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 
 

पति छत पर कपड़े सुखाने को मना कर रहा था। सोमवार रात रूबी ने फोन कर यह बात अपने मायके वालों को बताई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसके पिता वकीलू, मां रुखसाना, भाई और अन्य परिजन ससुराल पहुंचे।
 

वकीलू का आरोप है कि घर पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने हमला बोल दिया। पत्नी रुखसाना को पीटने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही रुखसाना की मौत हो गई।
 

मृतका के परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और दामाद, ससुर, देवर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
 
विज्ञापन

रुखसाना को मौत खींच लाई लिलौन
वकीलू ने बताया कि उन्होंने पत्नी रुखसाना को लिलौन न चलने की सलाह दी थी, लेकिन वह बार-बार जाने पर अड़ी रहीं। मजबूरन वह उसे साथ ले आए। शायद वह नहीं पहुंचती तो जान बच सकती थी। परिजनों ने कहा कि रुखसाना की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

ये भी देखें...
सर्वखाप महापंचायत: गरजे थांबेदार- लव मैरिज में अभिभावकों के हस्ताक्षर हों जरूरी, समलैंगिकता पर लिया ये फैसला    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें