महापंचायत में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मंच और पंडाल में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्तावों पर सहमति जताई। तय किया गया कि सभी खाप चौधरी, थांबेदार और परिवार अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रस्तावों पर अमल कराने का काम करेंगे। अगली सर्वखाप पंचायत 2035 में करने का एलान किया गया।