अनिल दुजान, ददुआ और ठोकिया समेत कई एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर सुनील
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बलिदानी इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेरठ क्षेत्र के रहने वाले थे। वह पूर्व में आर्म्ड फोर्स में तैनात रहे और पीएसी कंपनी में कमांडर भी रहे। करीब 26 साल पहले वह एसटीएफ में शामिल हुए थे। सुनील कुमार ददुआ और ठोकिया समेत कई कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर में शामिल रहे। उन्होंने कई बदमाशों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी।पश्चिमी यूपी के कुख्यात अनिल दुजाना, आदेश और धीरज को मुठभेड़ में मार गिराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
यह है मामला
20 जनवरी 2025 की रात एसटीएफ मेरठ की टीम की चौसाना क्षेत्र में गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। आमने-सामने हुई फायरिंग में मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी अरशद समेत सहारनपुर के गंगोह निवासी अरशद, सोनीपत के रोहट गांव निवासी मंजीत उर्फ बिल्ला उर्फ जुबैर, करनाल के मधुबन निवासी सतीश और घरौंडा निवासी मनवीर मारे गए थे।
शहीद इंस्पेक्टर सुनील का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला