फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा-शामली के कई एजेंट पुलिस के रडार पर, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोनों से खुलेगा राज, ये है मामला

Fri, 29 Nov 2024 09:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

हरियाणा के रोहतक जिले की स्वास्थ्य टीम की कार्रवाई के बाद हरियाणा और शामली के कई एजेंट पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल खंगाल रही है।
विज्ञापन
भ्रूण लिंग परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली हरियाणा के रोहतक जिले की स्वास्थ्य टीम द्वारा शामली में भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़े जाने के बाद शामली व हरियाणा के कई एजेंट पुलिस के रडार पर है। आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों का राज खुलेगा। माना जा रहा है कि एजेंटों द्वारा अन्य स्थानों पर भ्रूण लिंग परीक्षण कराए जाने की संभावना है। उधर, पुलिस ने इस मामले में महिला चिकित्सक और दो एजेंटों का चालान किया है।

विज्ञापन


रोहतक के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शामली में बुढ़ाना मोड़ के पास मां सावित्री हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण करने का भंडाफोड़ किया था।

शामली के एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल की तरफ से शहर कोतवाली में हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. नीलम शुक्ला, दो एजेंट मीना निवासी गोहाना, अशोक उर्फ सहदेव निवासी गांव शामड़ी तहसील गोहाना जिला सोनीपत और बिजेंद्र निवासी गांव कान्ही जिला रोहतक हाल निवासी न्यू विजय नगर रोहतक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपियों व भ्रूण लिंग परीक्षण कराने आई दोनों गर्भवती महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों के बयान लिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों से भ्रूण लिंग परीक्षण के अवैध धंधे में शामली व हरियाणा के कई अन्य एजेंट भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इस गिरोह का जाल शामली से लेकर हरियाणा तक फैला हुआ है, जो गर्भवती महिलाओं की लिंग परीक्षण की जांच के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। 

पुलिस ने कुछ संदिग्ध नंबर भी चिन्हित किए हैं, जिनकी जांच के बाद राज खुल सकता है। साथ ही इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। उधर, पुलिस ने इस मामले में पकड़ी गई महिला चिकित्सक नीलम शुक्ला व दो एजेंट मीना व अशोक उर्फ सहदेव का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। उधर, महिला चिकित्सक नीलम शुक्ला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका दायर की, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

रिपोर्ट में धोखाधड़ी की धारा भी लगाई
मां सावित्री हॉस्पिटल पर गुरुवार को पकड़े गए भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में प्री-नेटल डायग्लाॅस्टिक टेक्नीक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही इस मामले में धोखाधड़ी करने की भी धारा लगाई गई है। एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि डॉ. नीलम शुक्ला ने दो माह पहले अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद करने की लिखित सूचना दी थी, लेकिन यह मामला सामने आने पर यह तय हो गया कि वहां पर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे, जो धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें