फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नहीं बनने पर पत्नी को दिया तलाक, मार-पीटकर घर से निकाला, आरोपी हिरासत में

Sat, 11 Aug 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के शामली में शादी के आठ साल बाद तक पत्नी के संतान न होने से खफा पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। यही नहीं पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।  आगे जानें क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना कांधला थानाक्षेत्र की है, जहां ग्राम मलकपुर निवासी इनाम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि लगभग आठ साल पूर्व उसने अपनी पुत्री फुरकाना की शादी गांव बराला निवासी माजिद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार की थी। इस शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया था। लेकिन फुरकाना को शादी को आठ साल बाद तक कोई संतान नहीं हुई। इस कारण पति व अन्य ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और रोज-रोज लड़ाई-झगड़े शुरू कर दिए। 

आठ साल पहले हुई  थी शादी
कोतवाली कैराना पर शिकायत दर्ज कराते हुए विवाहिता के पति ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह दिया, इससे उसका तलाक हो गया। यही नहीं, आरोपी पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता फुरकाना ने किसी प्रकार अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन गांव में पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ लेकर कोतवाली आ गए। यहां परिजनों ने पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया गया। 

शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में अपनी सफाई दी कि वह पत्नी को आस-पड़ोस में किसी के यहां जाने से रोकता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। उसने तलाक दिया जाना भी स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें