तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए नकली दवा के कारोबार से जुड़े गिरोह के सदस्यों के तार शामली से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में शामली जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले जीवन रक्षक ब्रांडेड कंपनी की नकली दवा के कारोबार करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली दवाओं के अलावा विनिर्माण उपकरण, पैकेजिंग सामग्री और कच्ची सामग्री भी बरामद हुई है।