फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवा के कारोबार का मामला: शामली से जुड़े गिरोह के तार, सामने आया एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम

Sat, 09 Mar 2024 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : नकली दवा का कारोबार करने वाले गिरोह के सदस्यों के तार शामली से जुड़े रहे हैं। जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए नकली दवा के कारोबार से जुड़े गिरोह के सदस्यों के तार शामली से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में शामली जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले जीवन रक्षक ब्रांडेड कंपनी की नकली दवा के कारोबार करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली दवाओं के अलावा विनिर्माण उपकरण, पैकेजिंग सामग्री और कच्ची सामग्री भी बरामद हुई है।

Trending Videos

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि नकली दवाओं की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर के आसपास के जिलों में की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों में हालांकि शामली जनपद का कोई निवासी नहीं है, लेकिन चर्चा है कि शामली में भी लाखों रुपये की नकली दवा की सप्लाई की गई थी।

बताया गया कि पुलिस की जांच में इस अवैध कारोबार में शामली जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच चल रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडेय का कहना है कि दिल्ली में पकड़ी गई नकली दवाओं का मामला उनकी जानकारी में है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वे इस संबंध में जानकारी दे सकेगी।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें