उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां है। उसका पति 13 साल बाद अचानक ही लापता हो गया था। जिसे तलाश करने का भी प्रयास किया गया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। उसने मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया।
बताया कि अब पति अचानक ही गांव में आ गया। मगर अब वह अपनी संपत्ति को बेचना चाहता है। कहा कि यदि पति ने संपत्ति बेच दी तो वह कहां पर रहेंगे। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।