फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुजरात एटीएस ने हथियार सप्लाई करते पकड़े तीन आतंकी, एक आरोपी आजाद शामली के झिंझाना का निवासी

Sun, 09 Nov 2025 06:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: गुजरात में एटीएस ने तीन आतंकियों को रविवार को हथियार सप्लाई करते हुए पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी आजाद झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस ने मामले की परतें खंगालनी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
गुजरात में तीन संदिग्ध गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस द्वारा पकड़े गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी आजाद शामली जिले का निकला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई हैं। एसपी एनपी सिंह ने आजाद के झिंझाना निवासी होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को अहमदाबाद में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए पकड़ा। इनमें से एक आतंकी आजाद शामली के कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान का मूल निवासी है। 
 

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि फिलहाल जानकारी में आया है कि आजाद ने किसी मदरसे में दीनी तालीम हासिल की है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उससे जुड़े लोगों के बारें में भी छानबीन की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा कि वो कौन सा नेटवर्क था, जिससे झिंझाना का युवक आतंकी बन गया। 

ये भी देखें...
Baghpat: ड्यूटी कर घर लौट रहे 22 साल के युवक की हत्या, सीने में मारी गोली, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव    
 
विज्ञापन

ये है मामला...
गुजरात के अहमदाबाद में आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने हथियार सप्लाई करते समय तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों की पहचान डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल पुत्र और आजाद के रूप में की गई। पुलिस ने तीनों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें